T-Shirt मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस कैसे करें | How to make a T-Shirt design to manufacturing process.

अगर आप भी किसी ऐसे बिज़नेस की सोच रहे है जिसकी मांग कभी भी ख़त्म नहीं होने वाली तो आप इस टी-शर्ट मैन्युफैक्चरिंग (T-Shirt) बिज़नेस को कर सकते है, जिसमे आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरुरत नहीं पड़ने वाली जिसमे आप 5 लाख रूपए लगाकर एक अच्छा पैसा कमा सकते है जिससे आगे जाकर आप अपना खुद का ब्रांड बना सकते है | 





T-Shirts Manufacturing Business :     T-Shirt मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस एक ऐसा बिज़नेस है जिसमे कम लागत लगाकर एक अच्छा पैसा बनाया जा सकता है जैसा की सब जानते है अब के दौर में सिर्फ 30% लोग है जो किसी tailor के पास कपडे सिलवाने देने जाते है इसका मुख्य कारण आज की जनरेशन की बढ़ती डिमांड है क्युकी अब लोग रेडीमेड गारमेंट पहनना पसंद करते है|  अगर आप इस बिज़नेस को करना चाहते है तो इससे आप बहुत कम समय में अगर आपकी मार्केटिंग ठीक रही तो लखपति बनने से ज्यादा दूर नहीं है, क्युकी इसकी मार्जिन बहुत ज्यादा रहती है मगर आपको काम समय में एक अच्छा व्यापर बनाना है तो आपको शुरुवात में मार्जिन कम लेना होगा| 


बिज़नेस की लागत :    अगर बात करे इस T-shirt Manufacturing Business की लागत की  तो इसमें आपको 5 लाख रूपए की जरुरत है क्युकी इस बिज़नेस में आप अपने काम को  सिर्फ एक सेट मशीन के साथ शुरू करे जिससे आपको अपने काम की जानकारी अच्छी तरह से हो जायगी जिसके बाद आप अपने प्रोडक्शन डिमांड के हिसाब से बढ़ा  सकते है| 


उपयोग में आने वाली मशीन :    इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको इन मशीनों की आवश्यकता है -

1 . सिंगल निडल मशीन (Jack, Maqi, Singer, Usha etc.) जिसकी कीमत बाजार में 20000/- + GST @12% है आप इन मशीनों के लिए इस लिंक में जाकर देख सकते है 

Jack F4 Sewing machine

2. फ्लैटलॉक मशीन (Flat lock Machine) इस मशीन की कीमत बाजार में 40000/- +GST @12% है| 

3. ओवरलॉक मशीन  (Overlock Machine) यह मशीन बाजार में लगभग 30000/- + GST @12% है | 

4. स्टीम प्रेस (Steam Iron) यह आपको आसानी से बाजार में मिल जायगी जिसकी कीमत लगभग 3500/- होती है|

5. फैब्रिक कटर (Fabric Cutter) कटर आपके बिज़नेस के साइज के हिसाब से ख़रीदे तो अच्छा है क्युकी बाजार में छोटी से लेकर बड़ी मशीन मिल जाती है जो 6500/- से लेकर 16000/- तक मिल जाती है|  


रॉ मैटेरियल्स : इस बिज़नेस के लिए आपको अपने रॉ मैटेरियल्स की जानकारी भी होनी जरुरी है जिससे आप हर वो सामान की सही पहचान कर सको| 

1. टी-शर्ट फैब्रिक और रिब : वैसे तो ये आपके ऊपर निर्भर करता है की आप इस काम को किस तरह का रूप देना चाहते है क्युकी या तो आप स्पोर्ट वियर, कैसुअल टीशर्ट या पोलो टीशर्ट आप जिस भी प्रोडक्ट में काम करना चाहते है आप उसके हिसाब से टीशर्ट फैब्रिक ले सकते है|  बाजार में इसकी कीमत आपके लिए हुए फैब्रिक के ऊपर निर्भर करता है जिसमे आपके फैब्रिक के ऊपर 12% GST  लगता है| 

2. नेक लेबल : अगर आप टीशर्ट बना रहे है और उसके ऊपर ब्रांडिंग न दे तो मार्किट में खास नहीं लगता है जिससे आपके प्रोडक्ट की इमेज अच्छी नहीं लगती इसलिए आपको लेबल के बारे में एक बार विचार जरूर करना चाहिए| वैसे तो आज के ट्रेंड के हिसाब से लोग लेबल के जगह प्रिंट या हीट ट्रांसफर के जरिये प्रिंट कर रहे है अगर आपका बजट अच्छा है तो आप एक स्कीन प्रिंटिंग सेटअप का इंतजाम करके ये प्रिंट का काम कर सकते है| 

3. कैची और कटर : ये आपको किसी भी लोकल शॉप में मिल सकता है जो आपके कारीगरों के काम आनी  होती है | 

4. फैब्रिक कटिंग टेबल : जिसका उपयोग आप फैब्रिक रोल को बिछा कर काटने में कर सकते है| 

5. पैकिंग मटेरियल : आप फैब्रिक से अपने टीशर्ट बनाने के बाद आपको  इसे पैकिंग की जरुरत पड़ेगी ताकि आपका प्रोडक्ट दिखने में अच्छा लगे| 


मार्केटिंग : किसी भी बिज़नेस के लिए सबसे जरुरी होती है उसकी मार्केटिंग क्युकी जब तक आप आपका प्रोडक्ट मार्किट में नहीं जायगा तब तक भले आपका प्रोडक्ट कितना भी अच्छा क्यों न हो लोग आपको या आपके प्रोडक्ट को यहमियत नहीं देंगे इसलिए आपको मार्केटिंग करना बहुत जरुरी है| 




आप सबसे पहले अपने लोकल एरिया में सप्लाई का काम शुरू करे आप सीधा डिस्ट्रीब्यूटर ढूंढने का काम न करे क्युकी अगर आप ऐसा करते है तो आप ज्यादा दिन टिक नहीं पाओगे क्युकी डिमांड और सप्लाई ऐसी रहेगी जो हो सकता है आप उनके दिए समय में न कर पाओ इसलिए धीरे धीरे आप मार्किट का साइज बढ़ाते जाये और प्रॉफिट का 75% अपने बिज़नेस रीइन्वेस्ट करे क्युकी इस बिज़नेस में आप जितना टाइम और पैसा इन्वेस्ट करोगे return भी आपको उससे ज्यादा ही मिलेगा| 

शायद मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आपके काम आये और आप अपने लक्षय को पाने में सफल हो| 




Post a Comment

0 Comments