SMS (Steel Melting Shop) की स्टील प्लांट में महत्वपूर्ण भूमिका होती है

SMS (Steel Melting Shop) : स्टील कंपनी में सबसे बड़ा काम जिससे पूरा कम्पनी चलती है वो स्टील मेल्टिंग शॉप है जहा मुख्य प्रक्रिया के द्वारा स्टील मैन्युफैक्चरिंग किया जाता है.



परिचय : स्टील मेल्टिंग शॉप एक बहुत महत्वपूर्ण चरण होती है जिसमे स्टील मैन्युफैक्चरिंग का किया जाता है इस डिपार्टमेंट में लगभग 85% जिम्मेदारी होती है जिससे कंपनी चलायी जा सके क्युकी सबसे मुख्य स्टील उत्पादन का कार्य यहाँ से किया जाता जाता है, इस डिपार्टमेंट में हर एक घंटे का बेकार होना इनकी उत्पादन की गति को धीमी कर देती है ऐसा नहीं है की यहाँ काम रुकता नहीं है हर डिपार्टमेंट की तुलना में सबसे ज्यादा रुकावट और खतरा यही होता है जिससे कभी कभी जान भी जा सकती है क्युकी यहाँ कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है, खतरों को कम करने के लिए कई कंपनी सेफ्टी के लिए उचित प्रयास करती है जो इस डिपार्टमेंट में कोई काम नहीं आती

स्टील मेल्टिंग शॉप एक डिपार्टमेंट है जहा कई तरह के फरनेस का इस्तेमाल किया जाता है अपने प्रोडक्शन के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले फरनेस ब्लास्ट फरनेस, इंडक्शन फरनेस,इलेक्ट्रिक आर्क फरनेस होते है जिसमे सबसे ज्यादा मात्रा में ब्लास्ट फरनेस और इंडक्शन फरनेस का इस्तेमाल किया जाता है आज मै आपलोगो को इंडक्शन फरनेस से जुडी कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक में आपको इस ब्लॉग में बताऊंगा।



स्टील मेल्टिंग शॉप में सबसे पहले बात करते है वह इस्तेमाल किये जाने वाले चीज़ो की जिसका उपयोग मेल्टिंग शॉप चलाने में किया जाता है,

  1. Electrical Department (PLC Card, Thyristor's, Capacitors इत्यादि.
  2. पेनल  
  3. कॉपर कोइल   
  4. लमीनेशन पैकेट 
  5. वाटर कूल्ड केबल 
  6. चेंज ओवर स्विच 
  7. कॉपर टॉप रिंग 
  8. रिफ्रैक्टरी कास्टिंग ब्लॉक
  9. हाइड्रोलिक सिलेंडर इत्यादि।
ऊपर दिए कुछ कॉम्पोनेन्ट है जिसका इस्तेमाल करके प्रोडक्शन प्रक्रिया को किया जाता है। 

कार्यविधि : स्टील मेल्टिंग शॉप में एक पेनल में दो फरनेस होता है जिसमे एक फरनेस को इस्तेमाल करते वक़्त दूसरे को बंद रखा जाता है क्युकी एक साथ दो फरनेस नहीं चलाया जा सकता है जिससे उत्पादन में कमी आती है, फर्नेस को चलाने से पूर्व पानी (आयरन मुक्त) प्रबंधन को चला दिया जाता है जिससे कही भी हीट आने की वजह से नुकसान न हो फिर पावर प्लांट से विद्युत सप्लाई कराई जाती है इसके बात 1450'C से लेकर 1500 'C  हीट देने का कार्य किया जाता है हीट देने से पूर्व फर्नेस में पहले से रॉ मटेरियल को डाल दिया जाता है जिसमे स्पंज आयरन, आयरन स्क्रैप होता है जिसमे मेल्टिंग में समय समय पर फर्नेस से कार्बन निकाला जाता है लोहे में बेहतर क्वालिटी के लिए इसमें एन्थ्रासाइट कोयले को डाला जाता है जब मेटल लिक्विड में तब्दील हो जाता है तो अगले प्रक्रिया के लिए फर्नेस में लगे हुए हाइड्रोलिक सिलेंडर की मदद से पलटकर इसे लैडर (बाल्टी नुमा) में डाला जाता है जिससे क्रेन की मदद लेकर जाया जाता है। 




सुरक्षा दिशानिर्देश: जैसा की मैंने आपको पहले भी बताया की स्टील मेल्टिंग शॉप ऐसा डिपार्टमेंट है जो सबसे महत्वपूर्ण होने के साथ साथ बहुत हादसे वाला केंद्र है यहाँ कभी भी किसी की जान जा सकती है अगर सावधानी न बरती जाये। कुछ निम्नलिखित नियम है जो मैं लिख रहा हु ,
  1.   बिना हेलमेट और जूते पहले शॉप में नहीं जाना है जिससे कई बार लोहे के टुकड़े जमीन में पड़े होने की वजह से पैर में लग सकती है. 
  2. जब तक पेनल बंद न हो फरनेस को हाथ नहीं लगाना चाहिए क्युकी उसमे हर जगह इलेक्ट्रिक सप्लाई होती है.
  3. हमेशा अपने सुपरवाइजर की बातो को माने क्युकी वो आपसे काफी दिनों से कार्य कर रहा है उसे पता है क्या सही है क्या गलत.


मैंने आपको स्टील प्लांट के SMS Department  के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है मुझे उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोग में आये हम आगे इस टॉपिक के ऊपर कई ब्लॉग बनाने की कोशिस करेगे जिसमे डिपार्टमेंट की सम्पूर्ण जानकारी आप लोगो के साथ शेयर करेंगे।

अगर आप बेहतर जानकारी के लिए वीडियो में देखना पसंद करते है तो आप हमारे Youtube Channel में भी जाकर देख सकते है मई आपको इसका लिंक निचे लिख दूंगा।

My Youtube channel कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे.

Post a Comment

0 Comments