स्टील प्लांट की कार्यविधि और सिद्धांत की सम्पूर्ण जानकारी

स्टील प्लांट की कार्यविधि और सिद्धांत की सम्पूर्ण जानकारी 

हम सभी को पता है स्टील का उपयोग हमारे जीवन में मुख्य रूप आने वाली वस्तु है जिसका इस्तेमाल लगभग हर जगह किया जाता है जैसे की ब्रिज बनाने में, गाड़िया बनाने में, बड़े बड़े बिल्डिंग्स बनाने में इत्यादि इन सभी कामो को करने में स्टील का अपना अहम् योगदान है जो उसकी मजबूती के लिए जाना जाता हैI




आज मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को बताना चाहता हु की आखिर ये स्टील बनाई कैसे जाती है इसके बारे में पूरी जानकारी दूंगा की इनमे क्या मटेरियल इस्तेमाल होता है, कितने प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ता है, किस भट्टी का इस्तेमाल किया जाता है, इसमें कितना समय लगता हैI

स्टील निर्माण की सारी विधि - 
  • सबसे पहले स्टील इंडस्ट्रीज में स्टील मैन्युफैक्चरिंग के लिए रॉ मटेरियल की जरुरत पड़ती है जिसे माइन से निकाला जाता है उस मटेरियल का नाम होता है आयरन ओर (Iron Ore) फिर अगले प्रोसेस के लिए भेजा जाता हैI

  • इस मटेरियल को कम्पनी लाया जाता है जिसे प्रोसेस करने के लिए स्पंज आयरन डिपार्टमेंट में भेजा जाता है जहा उसे SiO2 (Silicon Dioxide),  Al2O3 (Aluminium Oxide) और अन्य केमिकल के साथ इसे प्रोसेस में डाला जाता है और स्पंज आयरन (Sponge Iron) तैयार किया जाता है फिर  अगले प्रोसेस के लिए भेजा जाता हैI  

  • अब बारी आती है अगले प्रोसेस की तैयार किये स्पंज आयरन को SMS Department  में लाया जाता है जहा स्टील पिघलाया जाता है यहाँ इंडक्शन फरनेस का इस्तेमाल किया जाता है फिर फरनेस में स्पंज आयरन, स्क्रैप, लोहे के टुकड़े को डाला जाता है जिसे 1450'C से लेकर 1520'C टेम्परेचर में मेल्ट किया जाता हैI 


  • पिघले हुए लोहे को लैडर (बाल्टी नुमा) में फरनेस को पलटकर सारा लिक्विड मेटल डाल दिया जाता है जिसे क्रेन की सहायता से CCM (Continue Casting Machine) में लेकर जाया जाता है जहा उस लिक्विड मेटल को डाल दिया जाता है जिसमे उसे या तो ब्लेड (स्टॉक के लिए) के रूप में ढला जाता है या प्रोडक्शन के लिए आगे भेज दिया जाता हैI  

  • अब बारी आती है रोलिंग मिल की जहा स्टील को स्ट्रक्चर दिया जाता है यहाँ मटेरिअल CCM से निकलकर प्रोडक्शन के लिए भेजी जाती है जहा स्टील को रोलिंग व्हील की सहायता से रूप मिलता है जहा छड़, बीम, चैनल, ट्रैन की पटरिया आदि के रूप में ढलाई की जाती है, इसे प्रोडक्शन डिमांड के हिसाब से बनाने के बाद इन मटेरियल को पैकजिंग चैनल में भेजा जाता है जहा इनको पैक किया जाता है और स्टॉक में रख दिया जाता हैI 

मैंने आपको स्टील प्लांट के मैन्युफैक्चरिंग के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है मुझे उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोग में आये हम आगे इस टॉपिक के ऊपर कई ब्लॉग बनाने की कोशिस करेगे जिसमे डिपार्टमेंट की सम्पूर्ण जानकारी आप लोगो के साथ शेयर करेंगेI 

अगर आप बेहतर जानकारी के लिए वीडियो में देखना पसंद करते है तो आप हमारे Youtube Channel में भी जाकर देख सकते है मई आपको इसका लिंक निचे लिख दूंगाI


  

Post a Comment

1 Comments

Please do not enter any spam link in comment box.